Ro no D15139/23

70 साल के एक्टर संग 31 साल की एक्ट्रेस ने शेयर कीं तस्वीरें, मची सनसनी

इंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर एक्टर गोविंद नामदेव पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब शिवांगी वर्मा ने उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 70 साल के अभिनेता के साथ 31 साल की एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था ‘प्यार उम्र और दायरे को नहीं जानता है।’ इस फोटो को लेकर अभिनेता को ट्रोल किया गया। अब गोविंद ने शिवांगी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। उनका कहना है कि शिवांगी अपनी फिल्म के लिए चर्चा पैदा करना चाहती थीं, और उनके साथ खुद को एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में पेश करना चाहती थीं।

शिवांगी के साथ तस्वीर पर फैली अफवाह

अभिनेता ने पहले शिवांगी को तस्वीर लेने की इजाजत दी थी। बाद में शिवांगी ने उन्हें बताए बिना उन्हें टैग करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी। इसके बाद लोगों के बीच गलतफहमी फैली।

किसी भी ड्रामे में शामिल नहीं होना चाहते थे गोविंद

बातचीत में गोविंद नामदेव ने कहा ‘लोगों ने हम लोगों को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन मैं इसके पक्ष में नहीं था। इसलिए मैंने उनसे बात करनी बंद कर दी। मैं किसी भी तरह के ड्रामे में शामिल नहीं होना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे कहा ‘अफवाहें थीं कि (उस रिश्ते से) मेरा घर प्रभावित हुआ है और मैं और मेरी पत्नी अलग रहने पर विचार कर रहे हैं। मैंने तब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, और अब भी नहीं देता। हर कोई सच्चाई देख सकता है और अगर कोई सच्चाई से मना करता है, तो यह मेरी समस्या नहीं है। मैं यहां किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं आया हूं।’

  • Related Posts

    Dhamaal 4 Box Office: क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस दिलाएगी फिल्म को बंपर ओपनिंग? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

      Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी…

    Read more

    Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है

    Seema Sajdeh-Sohail Khan in Alliance: तलाक के बाद पहली बार सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों Prime Video के नए रियलिटी…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध