Ro no D15139/23

कई राज्यों की 2.23 करोड़ मूल्य की 33 हजार लीटर मदिरा जब्त

*मदिरा के अवैध परिवहन के मामले में जब्त हुए 10 वाहन*

*प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई*

रायपुर, 22 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध संग्रहण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरवरी के प्रथम पखवाड़े के दौरान आबकारी विभाग ने 33,874 लीटर देशी और विदेशी मदिरा जब्त की है, जिसकी कीमत 2.23 करोड़ रुपये आंकी गई है। जब्त शराब मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की है, जिसे अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाकर बेचा जा रहा था। इस कार्यवाही के दौरान 10 वाहन भी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 1.59 करोड़ रुपये है।

आबकारी सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. शंगीता ने प्रदेशभर में सतत गश्त और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कबीरधाम, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बेमेतरा, बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में छापेमारी की गई। बिलासपुर में 1,000 पेटी विदेशी मदिरा बेमेतरा में 780 पेटी विदेशी मदिरा बलौदाबाजार में 776 पेटी विदेशी मदिरा जब्त की गई। कबीरधाम, राजनांदगांव और दुर्ग में भी बड़ी मात्रा में शराब और वाहन जब्त कर आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे