Ro no D15139/23

बिरेभाट में 33 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री का हुन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर

 

*30 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी ले रहे तकनीकी प्रशिक्षण, निःशुल्क ड्रेस, टूल किट और भोजन की सुविधा*

 

रायपुर, 10 अगस्त 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में दुर्ग जिले में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत बिरेभाट में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में 33 महिलाएं और 2 पुरुष सहित कुल 35 प्रतिभागी राजमिस्त्री का हुनर सीख रहे हैं।

 

*निर्माण कार्य की बारीकियों का मिल रहा सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण*

 

27 जुलाई से 25 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को भवन निर्माण से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान नींव निर्माण, ईंट चिनाई, दीवार निर्माण, छत ढलाई, प्लास्टर, फ्लोरिंग और फिनिशिंग सहित विभिन्न कार्यों का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्रीमती हीरा बाई साहू द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क ड्रेस, टूल किट एवं भोजन की सुविधा भी दी जा रही है।

 

*महिलाएं बन रहीं निर्माण क्षेत्र में दक्ष*

 

इस प्रशिक्षण की खास बात यह है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं राजमिस्त्री जैसे तकनीकी कार्य का प्रशिक्षण लेकर पारंपरिक भूमिकाओं से आगे बढ़ते हुए निर्माण क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं अपने हाथों में हुनर के साथ रोजगार का अवसर भी हासिल कर रही हैं।

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा रोजगार का अवसर*

 

जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राजमिस्त्रियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को समय पर पूरा करने में भी मदद मिलेगी। यह पहल कौशल विकास, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आवास निर्माण को एक साथ गति देने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात