Ro no D15139/23

नव संकल्प के 36 छात्र एसएससी जीडी परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

जशपुरनगर 19 जून 2025/कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान के 36 छात्रों ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है।  36 छात्रों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं। सभी सफल छात्र-छात्राएं नवसंकल्प के एसएससी जीडी बैच के छात्र हैं जिन्होंने हॉस्टल की आवासीय सुविधा में रह कर सिर्फ 4 महीने के कोचिंग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। सभी छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फिजिकल 5 किमी दौड़ और 1600 मी दौड़ के साथ मेडिकल के लिए क्वालीफाई हो गये हैं, फिजिकल और मेडिकल के पश्चात यह सभी छात्र भारत के विभिन्न अर्धसैनिक बल जैसे  बीएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एसएसएफ, एनसीबी, सीआईएसएफ़ आदि में सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

प्राचार्य नवसंकल्प डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया की सभी छात्रों को 4 महीने की कोचिंग के दौरान रहने, खाने सहित प्रतिदिन 5 क्लास, साप्ताहिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टेस्ट, क्विज, कर्रेंट अफेयर्स मैगज़ीन, ग्रुप डिस्कशन आदि के माध्यम से परीक्षा हेतु तैयार किया गया। कोचिंग के दौरान तैयारी को परीक्षा के प्रकृति के हिसाब से डिजाईन किया गया था, इन्ही प्रयासों का नतीजा है की लगातार दुसरे वर्ष भी नवसंकल्प के छात्रों ने एसएससी जैसी केन्द्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं।
वर्ष 2024 में भी संस्थान से कुल 24 छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी। सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल राउंड के तैयारी के लिए भी संस्थान में जल्द ही प्रारंभ की जायेगी।
उर्तीण हुए छात्रों में आशीर्वाद भारतेंदु, बालेश्वर, बिन्देश्वर, फ्रांसिस तिग्गा, सलीम खाखा, ओंकार साय, अरविन्द केरकेट्टा, रोहित केरकेट्टा, विमल, संदीप साय, नेहरू लाल, विनोद मिंज, नितेश एक्का, संदीप कालो, अनुज केरकेट्टा, मनीष मिंज, प्रदोन खलखो, अरुण पैंकरा, संतोष एक्का, निलेश पैंकरा, बादल सोरेन, सक्रांत भगत,नितेश फुलेश्री, माया सागर, नोवेल टोप्पो, अनिश खलखो, अजय तिर्की, प्रमोद साय, अस्मिन टोप्पो, एस. प्रधान, अरुण भगत, सविता भगत, दीपा सिदार, अमीना, श्रिस्टी और रचना कछ्च्प शामिल हैं। संस्थान के अब तक के वर्षों में एसएससी जीडी का सर्वाेत्तम रिजल्ट है साथ ही यह उपलब्धि की बात है की सफल अभ्यर्थियों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं और अब  जिले की ये बेटियाँ भी देश की सीमाओं में जा कर कार्य करेंगी। ख़ास बात यह रही की सफल छात्रों में भाई बहन की जोड़ी ने एक साथ यह परीक्षा पास की है अमीना एवं बिन्देश्वर सफल अभ्यर्थियों के ऐसे कई छात्र शामिल हैं  जिनके छोटे या बड़े भाई बहन पहले ही नवसंकल्प के माध्यम से अग्निवीर और पैरामिलिटरी फ़ोर्स में चयनित हो चुके हैं।
नवसंकल्प संस्थान सन 2018 से लगातार देश के सेना में जाने हेतु जशपुर जिले के छात्रों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है और संस्था से अब तक 100  से अधिक छात्र सैनिक सेवाओं के लिए चयनित हो चुके हैं, सफल अभ्यर्थियों के संस्थान के विषय विशेषज्ञ विनीत तिवारी, मनीष गुप्ता, विवेक पाठक, शैलेश कोसले, खुशबू द्विवेदी एवं समन्वयक आशुतोष चौबे, निरा गुप्ता समेत पुरे स्टाफ ने बधाई दी है। नवसंकल्प का लगातार नई सोपानों को पार करने में संस्थान के प्राचार्य डॉ ए.के.श्रीवास्तव का नेतृत्व एवं सभी शिक्षकों का अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!