Ro no D15139/23

योग के प्रति बढ़ रही है जागरूकता, लोग उत्साह के साथ कर रहे हैं योगाभ्यास

आज पांचवे दिन 19 ग्रामों में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 जशपुरनगर 19 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और समग्र रूप से स्वस्थ जीवन का संदेश देने के साथ ही  जिले में योग को जीवन शैली में शामिल करने हेतु  योग महाकुंभ योग को उत्सव के रूप में मनाने योग सप्ताह का आयोजन हो रहा है। योग के लाभों को समझते हुए लोग उत्साह साथ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर रहे हैं।आज पांचवे दिन 19 ग्रामों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ
आज पांचवें दिन गुरुवार को जशपुर विकासखंड अंतर्गत डाईट भागलपुर, प्राथमिक शाला इचकेला। मनोरा विकासखंड अंतर्गत सेज़श हिंदी माध्यम स्कूल, शासकीय प्राथमिक शाला घाघरा। बगीचा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सामबहार, शासकीय प्राथमिक शाला मुढ़ी, शासकीय प्राथमिक शाला कवई, शासकीय प्राथमिक शाला घुघरी। कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूंटी टोली,  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शब्दमुंडा। कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, शासकीय प्राथमिक शाला खंण्डसा। दुलदुला विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल करडेगा। फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवाकेरा, शासकीय हाई स्कूल मेण्डेबहार। पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत राजीव गांधी सेवा केंद्र महेशपुर, शासकीय प्राथमिक शाला किलकिला, शासकीय प्राथमिक शाला गोढ़ी बी और माध्यमिक शाला जामझोर में योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के द्वारा शलभासन, उत्तानपादासन, वृक्षासन, ताड़ासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणयाम का अभ्यास कराया गया। उल्लेखनीय है कि ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 21 जून तक योग महाकुंभ योग को उत्सव के रूप में मनाने एवं अधिक से अधिक जनसामान्य को प्रेरित करने हेतु योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार