Ro no D15139/23

368 दिव्यांगजनों को मिला लाभ: बगीचा में लगा दिव्यांग प्रमाणीकरण व यूडीआईडी कार्ड शिविर,

जशपुरनगर 25 जून 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड शिविर का आयोजन 24 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में प्रातः 10.00 बजे से किया गया।
शिविर में कुल 368 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड नवनिर्माण-नवीनीकरण की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण प्रदाय एवं दिव्यांग ऋण हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में ग्राम रौनी रोड कुरुमकेला बगीचा निवासी 88 वर्षीय श्रीमती सालो देवी को श्रवण यंत्र सहायक उपकरण के रूप में प्रदाय किया गया। दो दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग की जानकारी प्रदान की गई। कुल 50 दिव्यांगजनों ने दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग ऋण योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 192 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड हेतु चिन्हांकन-पंजीयन किया गया।
शिविर में डॉ. दीप देव कश्यप, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर, श्री धर्मेंद्र कुमार साहू, उप संचालक समाज कल्याण जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा तथा समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत बगीचा के कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर प्रमाणीकरण, पहचान पत्र एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से हुआ।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल