Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से ग्राम बोड़ालाता में पुनः बहाल हुई बिजली आपूर्ति ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जताया आभार

 

जशपुरनगर 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कुनकुरी की ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालाता में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई है। इससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया था कि ग्राम बोड़ालाता में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है तथा बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में अंधेरे के कारण जंगली हाथियों की गतिविधियों और विषैले जीव-जंतुओं से खतरा बढ़ने की आशंका थी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर विद्युत विभाग ने त्वरित पहल करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया, जिससे ग्राम बोड़ालाता में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। विद्युत व्यवस्था सुचारू होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निराकरण की प्रभावी व्यवस्था बनाई गई है। विशेष रूप से बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।

  • Related Posts

    31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को देना होगा मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम

      धमतरी, 20 जुलाई 2026/ खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के…

    Read more

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 19 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात