Ro no D15139/23

नव संकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्र अग्निवीर थल सेना में चयनित

जशपुरनगर 22 मार्च 2025/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास मार्गदर्शन एवं जिला सीईओ श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में खनिज न्यास मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्रों का चयन अग्निवीर थलसेना में हुआ है।

          अग्निवीर हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 2024 में हुआ था इसमें पास होने वाले छात्रों का फिजिकल एवं मेडिकल दिसम्बर 2024 में रायगढ़ में हुआ। चयनित छात्रों ने नवसंकल्प के एसएससी जीडी बैच में 4 महीने का आवसीय व्यवस्था में रहते हुए तैयारी की थी। छात्रों को संस्थान में लिखित परीक्षा के साथ साथ शारीरिक परिक्षण की तैयारी भी करायी गयी थी।
        चयनित छात्रों में दुलदुला विकासखंड के  ग्राम झग्रिबहार के प्रिंस निरला, पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम कोतबा के रुबिन तिग्गा, बगीचा विकासखंड के ग्राम दम्गडा के जस्टिन टोप्पो, जशपुर विकासखंड के ग्राम पोर्तेंगा के अनुज किसपोट्टा शामिल हैं।
      नव संकल्प के प्राचार्य ने छात्रों की सफलता पर कहा की निश्चित तौर पर नव संकल्प जशपुर जिले के छात्रों के लिए एक संसाधन (रिसोर्स सेंटर) की तरह कार्य कर रहा है जहाँ ना सिर्फ लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाती है बल्कि शारीरिक परीक्षण, पर्सनालिटी डेवलपमेंट में भी काफी जोर दिया जाता है।
        छात्रों की सफलता में नव संकल्प के समन्वयक श्री आशुतोष चौबे, नीरा गुप्ता और विषय विशेषज्ञ विनीत तिवारी, विवेक पाठक, मनीष गुप्ता, शैलेश कोसले, खुशबू द्विवेदी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
’ व्यापम बैच के छात्र सुनील साव अपैक्स बैंक में चयनित दृ
       नव संकल्प व्यापम बैच के छात्र सुनील साव ग्राम अंकिरा, तहसील फरसाबहार का चयन राज्य सहकारी मर्यादित बैंक (अपैक्स बैंक) में सामान्य सहायक के पद पर हुआ ।
’ एक साथ भाई-बहन का चयन सहायक शिक्षक में दृ
        नवसंकल्प शिक्षक बैच के छात्र श्रवण राठिया एवं उनकी बहन सरस्वती राठिया का चयन शिक्षक भर्ती 2023 के माध्यम से सहायक शिक्षक के तौर पर हुआ ।
’ 9 फ़रवरी को आयोजित सी जी पी एस सी प्रारंभिक परीक्षा में नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के कुल 6 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है दृ
      नव संकल्प के विभिन्न बैच के कुल 6 छात्र प्रीतम सिंह, अजय कुमार साय, मनीष कुमार राठिया, सीमा पैंकरा, बिनिका पैंकरा एवं बिनीता मिंज ने राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।
  • Related Posts

    पत्थलगांव में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

     जशपुरनगर 16 मार्च 2026/नालसा योजना के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर  सत्येन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना पत्थलगांव में विधिक साक्षरता…

    Read more

    सभी राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य उचित मूल्य दुकानों की म्.च्व्ै मशीन और मेरा ई-केवाईसी ऐप से भी मिल रही सुविधा

      जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” योजना के अंतर्गत राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में