Ro no D15139/23

मेघालय में 4000 टन कोयला गायब हुआ, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, मंत्री बोले- शायद बारिश में बह गया होगा

मेघालय । मेघालय हाईकोर्ट ने 4000 टन से ज्यादा कोयला गायब होने पर राज्य सरकार को फटकार लगाई। साथ ही अदालत ने कोयले की निगरानी कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी बीच राज्य के एक मंत्री ने सोमवार को कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण कोयला बह गया होगा।
मीडिया से बात करते हुए आबकारी मंत्री किरमेन शायला ने कहा, मेघालय में सबसे ज्यादा बारिश होती है।. बारिश के कारण कोयला बह गया होगा। इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। हालांकि, मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह कोयला के गायब होने को सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी तक ये तय करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है कि नुकसान प्राकृतिक कारणों से हुआ या किसी अवैध एक्टिविटी के कारण हुआ है।
‘ऐसा हो भी सकता है’
उन्होंने कहा, ‘मैं बारिश को दोष नहीं दे सकता. ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी, मेरे पास सच में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि कोयला खनन या परिवहन से संबंधित कोई भी एक्टिविटी कानून के अनुसार होनी चाहिए और अधिकारियों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएं।
25 जुलाई को हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
दरअसल, मेघालय हाईकोर्ट ने 25 जुलाई को राजाजु और डिएंगनागांव गांवों से कोयले के गायब होने पर राज्य सरकार को फटकार लगाई थी और अवैध रूप से कोयला उठाने वालों का पता लगाने का निर्देश दिया था। अदालत ने कोयले की निगरानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
वहीं, राज्य में चल रहे अवैध कोयला खनन और परिवहन के आरोपों पर शायला ने कहा कि ऐसे दावों को स्थापित करने के लिए ठोस सबूत की जरूरत है और ऐसी गतिविधियों की निगरानी के लिए कई विभाग जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यदि हमारे लोगों को जीवित रहने के लिए ऐसा करना है तो वे इसे अवैध रूप से कर सकते हैं… अन्यथा कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहता, जिससे राज्य को नुकसान पहुंचे।’
साइंटिफिक माइनिंग पर जताई खुशी
सरकार द्वारा साइंटिफिक माइनिंग की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग कानून का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम सभी इसका स्वागत करते हुए प्रसन्न हैं और हम इसे साकार होते देखना चाहते हैं. मेरा मानना है कि हमारे लोग ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे अदालत या कानून को हम पर उंगली उठाने का मौका मिले।’ मेघालय में कोयला खनन और परिवहन पर प्रतिबंध राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने 2014 में लगाया था, जिसमें अनियंत्रित और असुरक्षित खनन प्रथाओं, विशेष रूप से राज्य में प्रचलित विवादास्पद ‘रैट-होल’ खनन तकनीक का हवाला दिया गया था। न्यायाधिकरण का ये आदेश पर्यावरणीय क्षरण, जल प्रदूषण और खतरनाक खदानों, विशेषकर पूर्वी जैंतिया हिल्स में लगातार हो रही मौतों पर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर आया था।
वहीं, एक अलग नोट पर मंत्री ने पूर्वी जयंतिया हिल्स में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर चल रहे निर्माण के कारण धूल और मलबे की शिकायतों का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं इस सरकार की पहल की सराहना करता हूं. अभी के लिए ये मुश्किल है, लेकिन एक बार सब कुछ पूरा हो जाने के बाद, हम इसके लाभों का आनंद लेंगे।’

  • Related Posts

    जनगणना ड्यूटी में तैनात शिक्षक ‘स्कूल ड्यूटी’ पर माने जायेंगे : कलकत्ता हाईकोर्ट

    Calcutta High Court Verdict: कलकत्ता हाईकोर्ट ने जनगणना (Census) कार्य में शिक्षकों की तैनाती को लेकर दायर याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना…

    Read more

    रोशन आनंद का ऐलान- छात्र नेता एकजुट हुए तो हम भी गर्दनीबाग पहुंचेंगे, बोले- छात्रों के लिए 6 केस झेल चुका हूं

    Bihar student Protest : पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षा और रोजगार से जुड़ी अलग-अलग मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच अब एकजुटता की अपील उठने लगी…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर