Ro no D15139/23

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और परामर्श पर जोर

रायगढ़, 29 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा के मार्गदर्शन में विकासखंड पुसौर के दूरस्थ ग्रामों में आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अजय नायक के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उचित परामर्श और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। इन शिविरों में कुल 405 रोगियों का उपचार किया गया।
शिविर में डॉ. जागृति पटेल द्वारा जोड़ों के दर्द, अस्थि-संधि विकार, वृद्धजन स्वास्थ्य समस्याएं, जीवनशैली जनित रोग, आहार-विहार, योगासन, स्वच्छता एवं नशामुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, आवश्यकतानुसार पंपलेट वितरित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
मार्च माह के दौरान कठली, टपरदा, सिंगपुरी, चंघोरी, परसापाली, बराडोली, कोलता पारा, स्कूल पारा एवं बुनगा जैसे गांवों में शिविर लगाए गए। बुनगा में विशेष रूप से जीवनशैली में सुधार, औषधीय पौधों की पहचान एवं उपयोग, घरेलू उपचार, शालेय स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी एवं शुगर जांच, सियान जतन तथा दैनिक योगाभ्यास जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। इस पहल में बुनगा सरपंच बेदप्रकाश साव का सराहनीय सहयोग रहा। साथ ही फार्मासिस्ट भोज मालाकार, श्रीमती वर्षा ठेठवार, राजेश साव एवं योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक ने सक्रिय भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

      छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण *अटल जी की प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने की प्रेरक पहल — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….