Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम किरीतमाल की तस्वीर अब नहीं तय करनी पड़ती लंबी दूरी, घर में मिल रहा स्वच्छ पानी समय की बचत के साथ बेहतर हुआ परिवार का स्वास्थ्य

रायगढ़, 29 मार्च 2026/ जहां कभी हर सुबह पानी की चिंता के साथ शुरू होती थी, आज वही दिन सुकून, सुविधा और मुस्कान के साथ गुजर रहा है। यह बदलाव है ग्राम किरीतमाल के लोगों के जीवन में, जिनकी दिनचर्या जल जीवन मिशन के चलते पूरी तरह बदल चुकी है।
जिला रायगढ़ के विकासखंड खरसिया से लगभग 30 किलोमीटर दूर बसे किरीतमाल गांव में कुछ साल पहले तक पानी की भारी किल्लत थी। एक साधारण किसान परिवार की गृहिणी तनूजा यादव के लिए हर दिन की शुरुआत पानी की व्यवस्था से होती थी। गांव में कुछ सीमित हैंडपंप ही पानी का एकमात्र साधन थे, जिनसे पानी लाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कई बार दिन में दो से तीन बार चक्कर लगाना उनकी मजबूरी थी। गर्मियों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। हैंडपंप सूख जाते, और जो चलते भी थे, वहां लंबी कतारें लगी रहती थीं। घंटों इंतजार करने के बाद भी पर्याप्त पानी मिलना मुश्किल होता था। इस रोजमर्रा के संघर्ष ने न केवल उनका समय और ऊर्जा छीनी, बल्कि परिवार की दिनचर्या और बच्चों की पढ़ाई पर भी गहरा असर डाला।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना इस गांव के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई। योजना के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई और हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाया गया। जब तनूजा यादव के घर में पहली बार नल से पानी आया, तो वह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। अब उन्हें पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता। इस सुविधा ने उनके जीवन को न केवल आसान बनाया है, बल्कि उन्हें अपने समय का बेहतर उपयोग करने का अवसर भी दिया है। जो समय पहले पानी लाने में खर्च होता था, अब वह समय वे परिवार की देखभाल, घर के कामों और बच्चों के साथ बिताने में लगा रही हैं।
स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिलने से उनके परिवार के स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जहां दूषित पानी के कारण छोटी-छोटी बीमारियां आम थीं, अब वे समस्याएं काफी हद तक खत्म हो गई हैं। सबसे बड़ा सकारात्मक बदलाव उनके बच्चों के जीवन में आया है। पहले जहां बच्चों को भी पानी लाने में हाथ बंटाना पड़ता था, अब वे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पा रहे हैं। आज तनूजा यादव गर्व और संतोष के साथ कहती हैं कि जल जीवन मिशन ने उनके जीवन को नई दिशा दी है।

  • Related Posts

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    *नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री सत्येन्द्र सिंह से नई दिल्ली में की मुलाकात*   *नगरीय निकायों…

    Read more

    जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

     जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल