Ro no D15139/23

बोईदा समाधान शिविर में प्राप्त 4053 आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण किया गया

विधायक प्रेमचंद ने हितग्राहियों को श्रम कार्ड किए वितरित

कोरबा 30 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के तहत आज हायर सेकंडरी स्कूल बोईदा जनपद पंचायत पाली में समाधान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत आयोजित किया गया,जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता दी गई। शिविर में कुल 4053 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शत प्रतिशत निराकरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अवसर पर विधायक श्री प्रेमचंद्र पटेल कटघोरा विधानसभा ,जनपद पंचायत पाली अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत कोरबा उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नोडल अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे एसडीएम, पाली सहित अनेक जनप्रतिनिधि ,अधिकारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में बोईदा क्लस्टर की 09 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 4053 आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विधायक श्री प्रेमचन्द के द्वारा शासकीय योजनाओं के अंतर्गत राजस्व विभाग से 2 किसानों को किसान किताब,श्रम विभाग द्वारा 11 श्रमिकों को श्रम कार्ड ,जिला सहकारी बैंक द्वारा 14 किसानों को केसीसी ऋण वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली, श्री भूपेन्द्र कुमार सोनवानी द्वारा सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?