Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 44 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

*कुरूद और मगरलोड विकासखंड में हुआ सामुहिक विवाह*

*मगरलोड में विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिए आशीर्वाद*

धमतरी 7 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के कुरूद और मगरलोड विकासखंड में सामुहिक विवाह आयोजित किया गया। इसमें कुल 44 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इस अवसर पर दूल्हों की बारात बाजे-गाजे के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली। महिला एवं बाल विकास द्वारा इनका स्वागत किया गया।

मगरलोड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने अपने उद्बोधन में सभी नवदंपतियों को दाम्पत्य जीवन की बधाई दी और ऐसे आयोजन की प्रशंसा की। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती शारदा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों की 19 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।
वहीं कुरूद में आयोजित वैवाहित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति चंद्राकर ने कार्यक्रम का संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के निर्धन एवं कमजोर वर्ग की सहायता के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित कर रहे है। इससे ऐसे माता पिता या पालक जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें सहायता मिलेगी। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को सुखमय जीवन व्यतीत करने की शुभकामनांएं दी। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा बनाया गया सेल्फी जोन में दंपति परिवारों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
गौरतलब है कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रूपये दिया जाता है। इसमें 8 हजार रूपये विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन, 7 हजार रूपये मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री चुनरी, साफा, उपहार सामग्री, 35 हजार रूपये वधु को ड्रॉफ्ट/बैंक खाते के माध्यम से भुगतान के लिए दिये जाते हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत