Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक विकास में अविस्मरणीय सहभागिता-बोले अतिथि

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित

धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिन पहले धमतरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विंद्यवासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने मातृ शक्ति का वंदन किया और महिलाओं को देश-प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। आज का कार्यक्रम वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के मातृ शक्ति को उनका हक दिलाने कई अभूतपूर्व निर्णय भी सरकारों ने लिए हैं। उन्होंने कहा महिलाओं को अब 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, जिससे घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर महिलाएं अब कई दूसरे क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आत्मसम्मान से जीने की राह दिखाई है। श्री रोहरा ने कहा कि सरकारें किसी भी दल की हो, आएंगी-जाएंगी, परन्तु मातृ शक्ति का सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने धमतरी नगरपालिक निगम में एमआईसी के गठन के समय भी नारी शक्ति को अधिक से अधिक मौका देने की बात भी कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि आज के जमाने में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहीं हैं। महिलाओं की सहभागिता से ही हम अपने प्रदेश और देश को विकास के रास्ते पर बहुत आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने धमतरी में महिला शक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि जिले की एक युवा महिला उद्यमी ने देश के सबसे बड़े बिजनेस शो ’शार्क टैंक’’ में धमतरी का प्रतिनिधित्व किया है। महिला शक्ति की अनेक कहानियां हैं। एवरेस्ट फतह हो या आईआईटी, आईआईएम में पढ़ाई हो या बड़ी फैक्ट्रियां और कार्यालय-संस्थान चलाने की बात हो, महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं हैं। उन्होंने कहा जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को आगे लाने, उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ कमजोर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। इसके लिए विस्तृत योजनाएं बनाई जाएंगी और महिलाओं को उचित मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बीनू मैथ्यू ने पालकों से बेटी-बेटे पर समान रूप से ध्यान देने और उनका पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा करने पर जोर दिया। उन्होंने बेटियों को परिवार बढ़ानेवाली सबसे पहली सामाजिक कड़ी बताया। उन्होंने बेटियों को किसी से कम नहीं समझने, मान-सम्मान देने और उनमें आत्मविश्वास जागृत करने की शुरूआत अपने घरों से ही करने का आह्वान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बलौदा बाजार कलेक्टर ने प्रगणक बन किया डिजिटल जनगणना दी जाने वाली जानकारी गोपनीय रहने लोगों को दिलाया भरोसा

      रायपुर, 9 अप्रैल 2026/ भारत सरकार जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2026 के प्रथम चरण अंतर्गत बलौदाबाजार जिले में 1 मई से मकान सूचीकरण और गणना कार्य संचालित…

    Read more

    धमतरी के हसदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब 437 आवेदनों का मौके पर निपटारा

      ​रायपुर, 09 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता ‘सुशासन’ को धरातल पर उतारते हुए ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत धमतरी जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप