Ro no D15139/23

46 लीटर अवैध शराब जब्त

रायपुर 11 फरवरी 2026/ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 46 बल्क लीटर से अधिक अवैध देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी क्षेत्र में बाल समुंद तालाब के पास विमल गुटखा के बड़े थैले में लावारिस अवस्था में रखे 98 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 9,800 रुपये है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। इसी क्रम में थाना पलारी अंतर्गत ग्राम टीला निवासी आरोपी तेजेश्वर गहिरवारे के कब्जे से 7.2 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 4,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
बलौदाबाजार वृत्त में ग्राम करमंदा निवासी आरोपी डागेश्वर प्रसाद वर्मा के कब्जे से 7.2 लीटर तथा ग्राम लवन निवासी आरोपी संदीप निषाद के कब्जे से 9 लीटर देशी मदिरा मसाला, इस प्रकार कुल 16.2 बल्क लीटर जब्त किया गया। जब्त मदिरा का कुल बाजार मूल्य लगभग 9,000 रुपये अनुमानित है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। इसके अतिरिक्त सिमगा क्षेत्र में ग्राम साराडीह, थाना सहुेला निवासी आरोपी संतु कटेर के कब्जे से 5.4 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 3,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?