Ro no D15139/23

पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा 5 दिवसीय डिजिटल मोबाइल बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नियद नेल्लानर योजनांतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा 5 दिवसीय डिजिटल मोबाइल बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा प्रायोजित किया गया। संस्था के प्रभारी विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता डॉ. जयंत कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जिले के नियद नेल्लानर गांव ग्राम पंचायत पानीडोबीर की स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा छात्र-छात्राओं को डिजिटल मोबाइल बैंकिंग के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में डिजिटल मोबाइल बैंकिंग के बहुत से अवयवों पर चर्चा की गई तथा क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया।
शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण हिंदी एवं स्थानीय बोली गोंडी में प्रदान किया गया, जिससे कम पढ़ी-लिखी या हिंदी में कम सहज महिलाओं को भी सभी जानकारी सरलता से समझ में आ सके। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय बोली गोंडी में ग्राम पंचायत पानीडोबीर के सरपंच, कोयलीबेड़ा के प्राचार्य एवं पानीडोबीर के प्रधानपाठक ने स्थानीय बोली गोंडी लोगां को डिजिटल मोबाइल बैंकिंग के विषय पर जागरूक किया। इस अवसर पर कक्षा 6वीं से 12वीं के छात्र-छात्राआें के लिए निबंध तथा प्रश्न्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ