Ro no D15139/23

5 छक्के, 74 रन, साहिबजादा फरहान ने खेली तूफानी पारी, टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दी मात

खेल डेस्क । वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला लौडरहिल फ्लोरिडा में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को 13 रनों से धूल चटाई। मुकाबले में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में विंडीज टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 176 रन ही बना पाई। तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया।
साहिबजादा फरहान ने खेली पाकिस्तान के लिए तूफानी पारी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 138 रनों की पार्टनरशिप हुई। फरहान ने 53 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। सैम अयूब ने 49 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन बनाए। इनके अलावा हसन नवाज ने 15, खुशदिल शाह ने 11 और फहीम अशरफ ने 10 रनों का योगदान दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैच में कुल 11 छक्के लगाए। गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर, रोस्टन चेज और शमार जोसेफ को एक-एक सफलता मिली।
वेस्टइंडीज के तरफ से दो बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक
190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी रही। 44 के स्कोर पर टीम को पहला झटका जेवेल एंड्र्यू के रूप में लगा, वह 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद नंबर तीन पर बैटिंग करने आए विंडीज कप्तान शाई होप कुछ खास नहीं कर पाए और 9 गेंदों 7 रन बनाकर चलते बने। वेस्टइंडीज की तरफ से इस मैच में एलिक एथनाजे और शेरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली। एथनाजे ने 40 गेंदों पर 60 रन बनाए वहीं रदरफोर्ड 35 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इन दोनों की ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अंत में वेस्टइंडीज को इस मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रऊफ, सैम अयूब और सुफियान मुकीम इन सभी ने एक-एक विकेट चटकाए।

  • Related Posts

    भूत बंगला’ की शूटिंग में घायल हुए अक्षय कुमार, स्टंट के दौरान लगा झटका,

    Akshay Kumar Injury: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार अपने दमदार और रियल स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में जोखिम भरे सीन खुद करने की उनकी आदत ही उन्हें…

    Read more

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब