Ro no D15139/23

कलेक्टर के हाथों 5 शिक्षक, 4 स्कूल, 3 सीएसी सम्मानित

टीम विनोबा के साथ 2025-26 के शैक्षिक, लाइफस्किल कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

धमतरी 10 जून 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से ओपन लिंक्स फाउंडेशन की टीम विनोबा ने मुलाकात की और उनके साथ अकादमिक वर्ष 2025-26 में होने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों, एफएलएन, मिशन अव्वल, जेईई नीट, एनएमएमएस, जेएनवी और लाइफ स्किल कार्यक्रम-बोलेगा बचपन, शैडो ऑफिसर, रचनात्मक लेखन, स्पोकन इंग्लिश आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस चर्चा में एपीसी श्री एन.के. साहू, टीम विनोबा की ओर से ओएलएफ के प्रोग्राम मैनेजर श्री भारत सिन्हा और प्रोजेक्ट ऑफिसर सोनू माली उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी कार्यक्रमों के लिए अनुमति दी और कहा कि प्रशासन को इन कार्यक्रमों के साथ दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं पर ज्यादा फोकस करना है। उन्होंने कहा, “हमें उन बच्चों को पहचानना है, जिनके शिक्षा का स्तर कमजोर है और उनके लिए पेडागॉजी और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से इंप्रूवमेंट करने की योजना बनानी है, जिससे कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को बेहतर बना सकें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा को टीम विनोबा ने मासिक पत्रिका ’विनोबा कथावली’ का जून महीने का संस्करण भेंट किया। साथ ही कलेक्टर द्वारा 5 शिक्षकों को ’विनोबा पोस्ट ऑफ द मंथ (पीओएम)’ पुरस्कार, 4 स्कूलों को मिशन अव्वल के लिए और 3 संकुल अकादमिक कोऑर्डिनेटर को जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। पुरस्कार और सम्मान वितरण का कार्यक्रम टीम विनोबा की ओर से संचालित किया गया।
गौरतलब है कि ओएलएफ एक गैर सरकारी संस्था है, जो शिक्षकों को प्रोत्साहित और प्रेरित तो करती ही है। साथ ही प्रशासन को अकादमिक और लाइफ-स्किल प्रोग्राम्स लागू करने में सहयोग करने का भी काम करती है, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरे और ज़्यादा से ज़्यादा अभिभावक-विद्यार्थी सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित हों।

  • Related Posts

    12 जून को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह

    जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं जिले के चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह दिनांक 12…

    Read more

    कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने प्रदान किए जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र

    धमतरी, 10 जून 2026/ जिले के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक और सफलता मिली है।…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी