Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मर्दापाल में 50 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

*वन मंत्री केदार कश्यप ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद, प्रत्येक जोड़े को मिले 35-35 हजार रुपये के चेक*

 

रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए आज मर्दापाल में श्मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनाश् के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के 50 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षाेल्लास के साथ अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। वन मंत्री केदार कश्यप ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद, प्रत्येक जोड़े को मिले 35-35 हजार रुपये के चेक वितरित किए।

 

*बेटियों का सम्मान और सामाजिक सुरक्षा*

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल हुए। नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी बेटियों को सम्मान और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।

 

*विकास और खुशहाली का नया अध्याय*

 

श्री कश्यप ने क्षेत्र में बदलते परिदृश्य की सराहना करते हुए कहा कि अब यहाँ शांति और विकास का वातावरण निर्मित हो रहा है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

*आर्थिक सहायता और विधिक दस्तावेज*

 

सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से वित्तीय सहायता के रूप में प्रत्येक जोड़े को योजना के तहत 35-35 हजार रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए। मौके पर ही सभी जोड़ों को कानूनी मान्यता हेतु विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

*सामाजिक सरोकार बाल विवाह रोकथाम की शपथ*

 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह रोकथाम की सामूहिक शपथ दिलाई गई, जो सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक कड़ा संदेश है। यह आयोजन पारंपरिक विधि-विधानों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नवदंपत्तियों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण साक्षी बने। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप सहित एसडीएम श्री अजय उरांव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी