Ro no D15139/23

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत जिले के 53,219 हितग्राहियों को मिला लाभ

भूमिहीन मजदूरों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम : विधायक श्री मोतीलाल साहू
 धर्मेन्द्र यदु ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया

रायपुर, 25 मार्च 2026। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषक मजदूर को उनके खाते में राशि हस्तांतरण करने हेतु तहसील कार्यालय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू की उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भूमिहीन कृषक मजदूरों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही भूमिहीन कृषक मजदूर को उनके खाते में राशि हस्तांतरित किया गया।

विधायक  मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार भूमिहीन कृषक मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से मजदूरों को आर्थिक लाभ मिल रहा है जिससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

सेजबहार निवासी हितग्राही श्री धर्मेन्द्र यदु ने बताया कि इस योजना के तहत मुझे 10,000 रूपए प्राप्त हुआ है। इससे मैं अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदूंगा एवं स्कूल फीस भरूंगा साथ ही घर खर्च के लिए उपयोग करूंगा। इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करता हूं।

जिले में अब तक कुल 53,219 हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं जिसमें प्रत्येक हितग्राही को 10 हजार रूपए दिया जाता है, इस योजना के तहत कुल 14 करोड़ 16 लाख 10 हजार रूपए भूमिहीन कृषक मजदूरों के खातों में हस्तांतरित किया गया है। इस योजना में रायपुर तहसील से 4,624 मजदूर, धरसींवा से 9,357, आरंग से 5,856, मंदिर हसौद से 7,824, अभनपूर से 7,190, गोबरा नवापारा से 5128, तिल्दा से 3799, खरोरा से 6,450, माना कैम्प से 1,867, कुंरा से 586, समोदा से 309, चंदखुरी से 229 मजदूर शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान, अतिरिक्त तहसीलदार श्री राकेश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक – केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया* *खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने