Ro no D15139/23

विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल क्रेच अंतर्गत “लइका घर” में दर्ज चिन्हांकित विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के समग्र स्वास्थ्य की समयबद्ध जांच कर आवश्यक उपचार एवं पोषण सहायता सुनिश्चित करना रहा।
इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी. दीवान के नेतृत्व में कुल 74 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में 15 कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) रेफर किया गया, ताकि उन्हें विशेष पोषण एवं चिकित्सकीय देखभाल मिल सके। एक जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चे का फॉलोअप भी किया गया, जिसे पूर्व में चिरायु टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया था।
शिविर में 61 बच्चों का रक्त परीक्षण किया गया, जिसमें 6 बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम से कम पाया गया। इनमें से 2 बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सलाह दी गई। वहीं 51 बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 7 से 11 ग्राम के बीच पाया गया तथा केवल एक बच्चे का हीमोग्लोबिन 11 ग्राम से अधिक दर्ज किया गया। इस प्रकार अनीमिया से प्रभावित 60 बच्चों को मौके पर ही आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा उनके पालकों को संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों एवं नियमित जांच के संबंध में विस्तृत काउंसलिंग दी गई।
इसके अतिरिक्त 11 बच्चों का रैंडम ब्लड शुगर (RBS) परीक्षण एवं 15 बच्चों का सिकल सेल परीक्षण किया गया, जिनकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने, कुपोषण एवं अनीमिया उन्मूलन पर विशेष ध्यान देने तथा चिन्हांकित बच्चों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में यह शिविर प्रभावी समन्वय और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

  • Related Posts

    नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

    जिले में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी: कलेक्टर धमतरी, 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    धमतरी शहर के विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर कलेक्टर के सख्त निर्देश, धमतरी में फोरलेन सड़क सहित कई परियोजनाओं का निरीक्षण

    धमतरी, 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनकी प्रगति…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’