Ro no D15139/23

550 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण, जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन महापौर मंजूषा भगत ने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर किया सम्मानित खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम- महापौर

 

अम्बिकापुर 09 जून 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन गांधी स्टेडियम, अम्बिकापुर में संपन्न हुआ। शिविर में जिले के लगभग 550 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, शतरंज, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, मलखंभ, कबड्डी, बैडमिंटन एवं नेटबॉल सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों, वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल संघों के सहयोग से प्रदान किया गया। खेल विभाग द्वारा प्रतिभागियों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से क्रॉस कंट्री दौड़ एवं साइकिल रेस जैसी अतिरिक्त गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरविन्दर सिंह टिन्नी तथा एमआईसी सदस्य श्री रविकांत उरांव शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशिक्षकों को ट्रैकसूट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल और टीवी पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से शिविर में भेजने के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री राम कुमार सिंह ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन श्री राकेश मिश्रा एवं श्रीमती सुनीता दास ने किया, आभार प्रदर्शन श्री देवेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। समारोह में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री देवनाथ राम एक्का, श्री अमर प्रसाद सिंह, श्री प्रदीप कुजूर सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!