Ro no D15139/23

किसानों को समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें-कलेक्टर आकाश छिकारा समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति और लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा

 

जगदलपुर, 09 जून 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बीज एवं खाद वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद का वितरण निर्धारित मात्रा के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।  कृषि विभाग के मैदानी अमले के माध्यम से किसानों को जागरूक करने तथा किसानों से 20 जून तक अधिक से अधिक खाद उठाव कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा एग्रीस्टैक में लंबित पंजीयन की स्थिति का संज्ञान तहसीलदारों से लेकर आगामी राजस्व अधिकारियों की बैठक से पहले पूरा करवाने के निर्देश दिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एग्रीस्टैक आईडी वाले किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने तथा 30 जून तक संचालित ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने सहित स्कूलों के अतिरिक्त कक्षों का उपयोग भवन विहीन आँगनबाड़ी केन्द्र के रूप में, धान उठाव, सेवा सेतु केंद्र एवं सीएससी सेवाओं के विस्तार की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभागों के मैदानी अमले की नियमित साप्ताहिक समीक्षा लेने के निर्देश दिए। साथ ही ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्ययोजना तैयार करने, आश्रम-छात्रावास एवं एकलव्य विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित करने तथा पीएम सूर्य घर योजना का लाभ जनप्रतिनिधियों, पंचायतों एवं स्व-सहायता समूहों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इसके साथ ही निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और पुस्तकों एवं यूनिफॉर्म की एकल दुकान से खरीदी के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाए जाने की शिकायतों पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं उल्लास सर्वे परीक्षा के लिए शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने तथा ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों के माध्यम से निरक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें प्रारंभिक साक्षरता से जोड़ने के निर्देश भी दिए। बैठक में एनएचएम के अंतर्गत एएनएम एवं आरएचओ भर्ती प्रक्रिया की प्रगति, जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान, पीएम यूनिटी मॉल के लिए जिले के उत्पादों एवं स्व-सहायता समूहों का चयन, बस्तर मुन्ने अभियान, सुशासन तिहार, जनसमस्या निवारण शिविर एवं राजस्व पखवाड़े के लंबित आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई।

बैठक में 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान तथा 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित ‘‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान’’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूर्ण रखने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में समय-सीमा के अन्य प्रकरणों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!