Ro no D15139/23

जिले में अब तक 6 लाख 17 हजार 637 मी.टन. धान की हुई खरीदी

धमतरी, 24 जनवरी 2025/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर कुल 100 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक पंजीकृत 1 लाख 28 हजार 346 किसानों में से 1 लाख 23 हजार 625 किसानों का कुल 6 लाख 17 हजार 637 मी. टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदी की गई धान का मूल्य 1422.25 करोड़ रूपये है, जिसका संबंधित कृषकों को प्रतिदिन भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों/बिचौलियों के द्वारा धान के अवैध भण्डारण/परिवहन कर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय करने की आशंका मद्देनजर जिले के प्रत्येक विकासखंड में ब्लाक स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। गठित ब्लाक स्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा अवैध धान भण्डारण/परिवहन करने वालों के विरुद्ध दिनांक 14 नवम्बर 2024 से 23 जनवरी 2025 तक मंडी अधिनियम 1972 के तहत लगातार कार्यवाही की गई और 76 प्रकरण दर्ज कर कुल 5307 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार आज ब्लाक स्तरीय उड़नदस्ता दल धमतरी द्वारा बलराम ट्रेडिंग कंपनी ग्राम अरौद (ली) संचालक श्री बलराम सिन्हा एवं मां कर्मा माता किराना दुकान, संचालक श्री चन्द्र प्रकाश साहू के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई। जांच में बलराम ट्रेडिंग कंपनी ग्राम अरौद (ली) में 125 कट्टा (50 क्विंटल) एवं मां कर्मा माता किराना दुकान में 40 कट्टा (16 क्विंटल) अवैध धान का भण्डारण पाये जाने पर उनके विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 165 कट्टा (66 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया है।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!