Ro no D15139/23

मतदान लोकतंत्र का आधार, मतदाता आधार स्तंभ: कलेक्टर गांधी

हर निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कलेक्टर की अपील

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ हुए पुरस्कृत

धमतरी । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन स्थानीय गांधी मैदान धमतरी में सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने नये मतदाताओं का स्वागत किया। कलेक्टर ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है और मतदाता आधार स्तंभ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को हर एक निर्वाचन में बढ़-चढ़कर वोट डालने चाहिए। हर एक मतदाता का वोट कीमती है और उसकी अपनी अहमियत है। उन्होंने नए मतदाताओं को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने पर बधाई दी।

कलेक्टर ने कहा कि बिना भेदभाव के मत देने का अधिकार देने वाले भारत देश और उसके संविधान पर हमें गर्व होना चाहिए। कलेक्टर सुश्री गांधी ने आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सहित सभी निर्वाचनों में जिले के मतदाताओं से अपने-अपने मताधिकार का शत्-प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम स्थल पर स्थापित सेल्फी जोन में नए मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक सेल्फी भी ली।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे देश में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिकों को निर्वाचनों में मत देने का अधिकार मिलता है। पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रीति दुर्गम ने मतदान संबंधी रूपरेखा एवं मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिले में पहली बार वोट डालने के लिए नए मतदाताओं कों रंगीन मतदाता फोटो परिचय पत्रों का भी वितरण किया गया। कलेक्टर सुश्री गांधी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को हर एक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के श्री आकाश गिरी गोस्वामी एव ंदल द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा सिहावा के मतदान केन्द्र क्रमांक 216-जामपानी के बूथ लेबल अधिकारी श्रीमती चित्ररेखा नेताम, विधानसभा कुरूद के मतदान केन्द्र क्रमांक 159-नवागांव के बूथ लेबल अधिकारी श्री खेमनसिंग कंवर और विधानसभा धमतरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 47 परेवाडीह के बूथ लेबल अधिकारी श्री उमेश कुमार जोशी को प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार दिया गया। इसी तरह महाविद्यालय में स्वीप के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड के प्रोफेसर और नोडल ऑफिसर (स्वीप) डॉ.यशोदा साहू को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!