Ro no D15139/23

जिला पंचायत सदस्य के 14 सीटों के लिए 65 अभ्यर्थी लड़ेगे चुनाव

चुनाव आयोग के गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रशासन जुटा हुआ है तैयारी में
लोगों को जागरूक करने के साथ ही मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित

जशपुरनगर 08 फरवरी 2025/ जशपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के लिए इस बार 65 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग लेंगें। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन के लिए दाखिल 74 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी का नाम संवीक्षा के दौरान निरस्त किया गया था। बचे 73 अभ्यर्थियों में से 8 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह इस बार 14 सीटों के लिए 65 अभ्यर्थी जिला पंचायत सदस्य हेतु निर्वाचन में शामिल होगें।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिए मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7  बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगी। जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी।
जिले में नगरीय निकाय सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशासन राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी तन्मयता से जुटा हुआ है। साथ ही जाबो कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….