69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

 

* छत्तीसगढ़ के बालक और सीबीएसई की बालिका बनीं विजेता

* बालक वर्ग में सीबीएसईडब्लूएसओ उपविजेता और बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने जीता रजत पदक

राजनांदगांव 15 जनवरी 2026। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 में खेले गए फायनल बास्केटबॉल बालक 17 वर्ष वर्ग में मेजबान छत्तीसगढ़ ने सीबीएसईडब्लूएसओ को कड़े संघर्ष में 85-82 अंकों से तथा बास्केटबॉल बालिका 17 वर्ष वर्ग के फायनल में सीबीएसई (दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव) ने महाराष्ट्र को 92-83 अंकों से हराकर विजेता बनने के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के तहत दिग्विजय स्टेडियम सहित नगर के विभिन्न बास्केटबॉल कोर्ट में खेली गई स्पर्धा के फायनल एवं अन्य मैचों में बास्केटबाल बालक-बालिका 17 वर्ष वर्ग में काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले देखे गए। प्रतियोगिता के बास्केटबाल बालक 17 वर्ष वर्ग के फायनल मैंच में मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में सीबीएसईडब्लूएसओ को 82 अंकों के मुकाबले 85 अंकों से हराकर विजेता के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सीबीएसईडब्लूएसओ ने उपविजेता रजत पदक जीता। तीसरे व चौथे स्थान के लिए दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में पंजाब को 75-39 अंकों से हराकर कांस्य पदक जीता। इसके पूर्व कल रात्रि में खेले गए बास्केटबाल बालक 17 वर्ष वर्ग के पहले सेमीफायनल में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को 47-41 अंकों से एवं दूसरे सेमीफायनल में सीबीएसईडब्लूएसओ ने पंजाब को 88-72 अंकों से हराकर फायनल में जगह बनाई थी।
प्रतियोगिता में बास्केटबाल बालिका 17 वर्ष वर्ग के फायनल मैच में सीबीएसई (दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव) ने महाराष्ट्र को दिलचस्प मुकाबले में 92-83 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। वही महाराष्ट्र को उपविजेता के साथ रजत पदक मिला। तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने दिल्ली को 44-33 अंकों से हराकर तीसरे स्थान के साथ ही कांस्य पदक जीता। इसके पूर्व कल रात्रि में खेले गए बास्केटबाल बालिका 17 वर्ष वर्ग के पहले सेमीफायनल मैच में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 60-36 अंकों से एवं दूसरे सेमीफायनल मैच में सीबीएसई ने छत्तीसगढ़ को 48-23 अंकों से हराकर फायनल में जगह बनाई थी।
क्रमांक 86 —————–

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने लखनपुर क्षेत्र में 259.68 लाख रू. के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन धान उपार्जन केन्द्रों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, किसानों को मिलेगा सुव्यवस्थित और सुविधाजनक उपार्जन तंत्र

      अंबिकापुर 19 फरवरी 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केवरा, जमगला, पुहपुटरा, निम्हा, लहपटरा, खैरबार, केशवपुर, रामपुर एवं…

    Read more

    कलेक्टर ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक

    ई-केवाईसी और धान उठाव में प्रगति लाने के निर्देश पांच किलोमीटर अधिक दूरी वाले ग्रामों में पीडीएस संचालक राशन परिवहन कर वितरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर फूड इंस्पेक्टर को नियमित फिल्ड…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?