Ro no D15139/23

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 11 से 15 जनवरी तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 11 से 15 जनवरी तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में
– बास्केटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष के 1006 प्रतिभागी होंगे शामिल
राजनांदगांव 09 जनवरी 2026। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में देश के 36 राज्यों एवं संस्थाओं की बास्केटबॉल (बालक-बालिका 17 वर्ष) टीमों द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया जाएगा।
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का 11 जनवरी को सुबह 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति श्री खूबचंद पारख, पूर्व उपाध्यक्ष कृषि ऊपज मंडी समिति श्री कोमल सिंह राजपूत, सभापति शिक्षा समिति नगर पालिक निगम श्री आलोक श्रोती उपस्थित रहेंगे।
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का 15 जनवरी को सुबह 11 बजे दिग्विजय स्टेडियम में समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी श्री भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेशदत्त मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्री रमेश पटेल उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में देश के आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, चण्डीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, उडि़सा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, मेजबान छत्तीसगढ़ राज्यों के अलावा सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, सीबीएसई, सीआईएससीई, डीएवी, आईबीएसएसओ, आईपीएससी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, विद्याभारती के बास्केटबॉल 17 वर्ष में 429 बालक एवं बास्केटबॉल बालिका 17 वर्ष में 402 सहित कुल 1006 प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं