Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल में तेजी से किया जा रहा रकबा संशोधन का कार्य

जिले में किसानों को धान बिक्री के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं का किया जा रहा निराकरण
– अब तक लगभग 150 कृषकों के तकनीकी समस्याओं का किया गया समाधान
– किसानों ने समस्याओं का समाधान होने पर खुशी जाहिर की
– कृषकों के खसरा, रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण, नवीन पंजीयन, वारिसान पंजीयन, वन पट्टा सहित त्रुटि सुधार से संबंधित विभिन्न तरह के आवेदनों का किया जा रहा निराकरण
राजनांदगांव 09 जनवरी 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। जिले में किसानों को धान बिक्री के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा संशोधन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एकीकृत किसान पोर्टल अंतर्गत कृषकों के खसरा, रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण, नवीन पंजीयन, वारिसान पंजीयन, वन पट्टा सहित त्रुटि सुधार से संबंधित विभिन्न तरह के आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों व पटवारियों द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों को नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन जैसे आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण किया जा रहा है। अब तक लगभग 150 कृषकों के तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया है।
ग्राम मनगटा के किसान  अमर कुमार साहू ने बताया कि ऑनलाईन टोकन काटते समय गलती से 26 क्विंटल की जगह 14 क्विंटल का टोकन कट गया था। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र सोमनी में धान बिक्री के लिए टोकन कटवाया था। इस तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब समस्या का समाधान होने के बाद 9 दिसम्बर को उन्होंने अपने धान की बिक्री की है। ग्राम गठुला के किसान श्री जशवंत निर्मलकर ने बताया कि उन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा संशोधन करवाया है। उन्होंने बताया कि उनके पास 6.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती कर रहे है। जिसमें से 1.5 एकड़ में धान के स्थान पर अन्य फसल की त्रुटिपूर्ण एण्ट्री होने के कारण वे अपने धान की बिक्री नहीं कर पा रहे थे। आवेदन करने के बाद समस्या का सुधार हुआ और 15 जनवरी को 129 क्विंटल का टोकन प्राप्त हुआ है। ग्राम भंवरमरा के किसान  रामअवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा संशोधन कराया है। उन्होंने बताया कि उनके पास 4 एकड़ कृषि भूमि है और वह धान उपार्जन केन्द्र सिंघोला में धान की बिक्री करते हैं। 51 डिसमिल रकबे का धान बिक्री के लिए टोकन कट गया था, जिसके कारण केवल 68 क्विंटल धान ही पोर्टल दिखा रहा था। एकीकृत किसान पोर्टल में आवेदन करने पर इसका निराकरण किया गया और दो टोकन मिला। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि 19 दिसम्बर को 60 क्ंिवटल एवं 6 जनवरी को 18.4 क्विंटल धान की बिक्री हो गई है।
जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों व पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन उपरांत विवरण संशोधन का प्रावधान समस्त समितियों में समिति लॉगिन किया गया है। इसके अलावा खसरा व रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण की प्रविष्टि, नवीन पंजीयन, रकबा संशोधन अन्य कार्रवाई हेतु कृषकों से अपील की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एकीकृत किसान पोर्टल में तथा 31 जनवरी 2026 तक सभी प्रकार के संशोधन किए जाएंगे। 15 जनवरी 2026 तक कैरी फारवर्ड, वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन, त्रुटि पूर्ण आधार के प्रकरण में पूर्ण पंजीयन निरस्त कर नवीन पंजीयन, राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर कलेक्टर की अनुशंसा पर नवीन पंजीयन किए जाएंगे। एकीकृत किसान पोर्टल में कार्य हेतु समस्त समितियों में समिति लॉग इन में प्रावधान किया गया है।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी