Ro no D15139/23

आरंग समाधान शिविर में 70 मामलों का मौके पर निराकरण, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं समस्याएं

*सुशासन तिहार 2026*

*एक सप्ताह के भीतर लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश*

रायपुर, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग विकासखंड में जिला स्तरीय समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने शुभारंभ किया और आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में कुल 593 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 70 मामलों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत वंदन कार्ड (02), आयुष्मान कार्ड (11), राशन कार्ड (05), और उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर (04) वितरित किए गए। साथ ही आय, जाति, निवास और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

*सुशासन से समय और धन की बचत*

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा सुशासन तिहार के जरिए हम जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत हो रही है। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शेष आवेदनों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यदि कोई आवेदक किसी योजना हेतु पात्र नहीं पाया जाता, तो उसे कारण सहित स्पष्ट जानकारी दी जाए ताकि कोई भ्रम न रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा श्अन्नप्राशनश् संस्कार का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वनांचल की बिंदा बाई के सपनों को मिला अपना आशियाना : योजनाओं के समन्वय से बदली जीवन की तस्वीर

    *पीएम आवास के साथ मनरेगा, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला और महतारी वंदन योजना का मिला ‘मल्टीपल’ लाभ*   रायपुर, 25 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    Read more

    मनरेगा कर्मचारियों के हित में सरकार की संवेदनशील पहल

    दिवंगत सहायक प्रोग्रामर के परिवार को 38 लाख रुपए की सहायता   रायपुर, 25 जून 2026/ मनरेगा (MGNREGA) कर्मचारियों और श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह