Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 में आरंग के स्वामी आत्मानंद स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

 
मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल
शिविर में आमजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर, 8 मई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आरंग विकासखंड के नगर पालिका परिषद आरंग के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 593 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 70 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में वार्ड क्रमांक 1 से 17 सहित आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान 2 लोगों का वह वंदन कार्ड, 11 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 3 लोगों का विवाह पंजीयन, 2 लोगों का जन्म पंजीयन, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 10 लोगों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, 4 लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गैस सिलेंडर वितरित किए गए।

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के अंदर आज प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आवेदनकर्ता किसी वजह से योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नही है तो उसे सूचित किया जाए और कारण उसके आवेदन के निराकरण में स्पष्ट रूप से लिखा जाए।

इस अवसर पर चर्म कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, उपाध्यक्ष श्री हीरामन कोसले, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे, सीएमओ श्रीमती शीतल चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!