Ro no D15139/23

रोटरी का 70 वां स्थापना दिवस उत्तम गर्ग बने अध्यक्ष एवं राकेश पांडे बने सचिव

खचाखच भरे वृंदावन हाल में रोटरी डिस्ट्रिक गवर्नर रोटे अमित जायसवाल ने रोटरी क्लब रायपुर के 70 वे अध्यक्ष रोटे उत्तम गर्ग , उपाध्यक्ष नवीन आहूजा , सचिव डॉ राकेश पांडे , कोषाध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत सहित छै डायरेक्टरों को शपथ दिलाई । अध्यक्ष रोटे उत्तम गर्ग , ने अपने आगामी एक वर्ष के कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता समाज के जरूरतमंद लोगों तक शिक्षा , स्वास्थ एवं सेवा को पहुंचाना है । वहीं शालेय स्तर से ही छात्रों को रोटरी के इंटरेक्ट और रोटरेक्ट क्लब के सदस्य बनाकर भविष्य के कर्मठ रोटेरियन बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी । हम इस वर्ष पांच पांच इंटरेक्ट और रोटरेक्ट क्लब खोलने जा रहे हैं । आज के शपथ ग्रहण समारोह में दस नए सदस्यों को भी सदस्यता प्रदान की गई । रोटरी सहायक प्रांतपाल विनय अग्रवाल ने कहा कि हमें ऐसे कार्य करने चाहिए जो स्थायी और दूसरों के लिए उपयोगी हो । रोटरी प्रांतपाल अमित जायसवाल ने कहा कि हम सब अगर मित्रवत संगठित होकर काम करेंगे तो कोई भी काम असंभव नहीं होगा । हमें अपने कार्यों के साथ नई सोच लेकर नए साथियों को आगे बढ़ाना है तभी वे क्लब से जुड़कर स्थायी सदस्य बने रहेंगे ।

सचिव डॉ राकेश पांडे ने धन्यवाद देते हुए प्रांतपाल को आश्वस्त किया कि हम टीम अमित के सदस्य हैं और क्लब कैलेंडर के अनुसार काम कर छत्तीसगढ़ के इस सबसे प्राचीन क्लब को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे । कार्यक्रम के प्रोजेक्ट इंचार्ज शेखर रावसाहेब अमीन थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीता लाल ने किया । इस अवसर पर रायपुर के सभी रोटरी क्लब से रोटेरियंस उपस्थित थे कार्यक्रम की व्यवस्था बनाए रखने में भरत डागा , नवीन आहूजा , विकास अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने अपना योगदान प्रदान किया ।

  • Related Posts

    ​मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान

      ​20 दिन में किये फेफड़े की 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी और इस तरह दो महीने में फेफड़े की कुल 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी सर्जरी में 15 साल के बच्चे के फेफड़े…

    Read more

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    रायुपर 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की पंडवानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत हुई। महान पांडवानी कलाकार और…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात