Ro no D15139/23

दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण में जिले के 73 वाहन चालक हुए शामिल

धमतरी । कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में 15 एवं 16 जनवरी को विभागीय वाहन चालकों का प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.प्रिया कंवर सहित कुल 73 वाहन चालक उपस्थित रहे। इनमें पहले दिन 37 और दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 36 वाहन चालकों ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर वाहन चालकों को फर्स्ट एड की प्री एवं पोस्ट टेस्ट भी लिया गया। साथ ही सभी प्रकार के प्रारंभिक उपचार के बारे में बताते हुए प्रेक्टिकल कर ग्रुप वाईस चलित रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन श्रीमती प्राप्ति वासानी, वाईस चेयरमेन श्री शिवा प्रधान, संगठक श्री आकाशगिरी गोस्वामी, जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेत्र सहायक अधिकारी डॉ.गुरूशरण साहू, श्री तोमेश्वर कुमार भण्डारी, श्री प्रदीप साहू उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के बाद सभी को प्राथमिक उपचार प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया गया।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन