Ro no D15139/23

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा 27 जनवरी 2025/कोरबा जिला मुख्यालय में आज 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे। श्री साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष, एनसीसी पुरूष और एनसीसी महिला, स्काउट-गाईड की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। हर्ष फायर कर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।
परेड में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम स्थान – मार्च पास्ट में आठ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार नगर सेना को दिया गया। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन महिला, द्वितीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन पुरूष और तृतीय स्थान स्काउट गाइड सीनियर डिवीजन, स्काउट दल सीनियर डिवीजन की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय रामपुर को मिला प्रथम पुरस्कार- गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में समा बांध दिया। दिव्य ज्योति विषेश विद्यालय रामपुर कोरबा को प्रथम स्थान, सेंट जेवियर स्कूल कोरबा को द्वितीय स्थान, न्यू एरा विद्यालय को तृतीय पुरस्कार और सेंट पैलोटी विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
झांकी में आदिवासी विकास विभाग रहा प्रथम – गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज 14 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। आदिवासी विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान, स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। शिक्षा विभाग की झांकी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय प्रदीप महतो के द्वारा देहदान दिये जाने पर उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुश्री अनुष्का को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग सहित जिला तथा पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सुदूर वनांचल लेमरू की मलेरिया मुक्त क्षेत्र की ओर प्रेरणादायक यात्रा

     कोरबा 13 मार्च 2026/कोरबा ब्लॉक का सुदूर वनांचल और पूर्व में सुविधाविहीन रहा क्षेत्र लेमरू, जो जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज स्वास्थ्य जागरूकता…

    Read more

    नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में नहीं होनी चाहिए लापरवाही, सभी निकाय रखें पूरी तैयारीः-कलेक्टर

     डीएमएफ और विभागीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सभी प्रगतिरत कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने व पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता