Ro no D15139/23

देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

*वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

रायपुर, 26 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया, जहां वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पश्चात् परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

समारोह के दौरान उत्साह और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। मंत्री श्री कश्यप ने शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यायाम प्रदर्शन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।

परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने प्रथम स्थान, सीआरपीएफ ने द्वितीय स्थान एवं जिला पुलिस बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गाइड प्रथम, एनसीसी द्वितीय एवं एनएसएस तृतीय स्थान पर रहे। विभागीय झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बीजापुर प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर द्वितीय एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मांझीगुड़ा तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिकगण एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थित रही।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम