Ro no D15139/23

पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में हुआ 83.15 प्रतिशत मतदान

जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर व दुर्गूकोंदल में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न
46 हजार पुरूष के मुकाबले 48 हजार महिला मतदाताओं ने किया वोट
कांकेर । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जिले की भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल जनपद पंचायतों में रिकॉर्ड 83.15 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के उपरांत जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 82.64 प्रतिशत और दुर्गूकांदल में 83.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुल 95 हजार मतदाताओं ने मतदान किया, इनमें 46116 पुरूष और 48889 महिला मतदाता सम्मिलित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त मतदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत कुल 114258 मतदाताओं में से 95005 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इनमें 46116 पुरूष और 48889 महिला मतदाता शामिल थे। इस प्रकार पुरूष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 66871 मतदाता में से 55262 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 26462 पुरूष और 28800 महिला मतदाता शामिल हुईं। इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में कुल 47387 मतदाताओं में से 39743 मतदाताओं ने वोट किया, इनमें 19654 पुरूष और 20089 महिला मतदाता शामिल रहे। इस तरह जिले की दोनों जनपद पंचायतों में कुल 95005 (83.15 प्रतिशत) मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच व पंच के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तीसरे एवं अंतिम चरण में आगामी रविवार 23 फरवरी को जिले की अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा जनपद पंचायतों में ग्रामीण मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए कुल 315 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, इनमें अंतागढ़ जनपद पंचायत में 116 और कोयलीबेड़ा में 199 मतदान केन्द्र शामिल हैं। मतदान कराने के लिए शनिवार 22 फरवरी को सभी मतदान दल अपने निर्धारित पोलिंग बूथों के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे