Ro no D15139/23

जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र का हो रहा संचालन

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 76 प्रकार की दी जा रही सेवाएं
राजनांदगांव 08 जनवरी 2026।  (IMNB NEWS AGENCY)  राज्य शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय दस्तावेजों उपलब्ध कराने तथा दस्तावेजों में आवश्यक सुधार कार्य करवाने के लिए छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (लोक सेवा केन्द्र) की स्थापना की गई है। जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र का संचालन हो रहा है। इसके अंतर्गत जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट), नगर निगम राजनांदगांव, तहसील कार्यालय राजनांदगांव, तहसील कार्यालय डोंगरगांव, जनपद पंचायत डोंगरगांव, तहसील कार्यालय छुरिया, तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, तहसील कार्यालय घुमका, तहसील कार्यालय लालबहादुर नगर में लोक सेवा केन्द्र संचालित हो रही है।
लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, व्यापार लाईसेंस, सभी प्रकार पेंशन सेवायें, संपत्ति नामांतरण (नगरीय क्षेत्र), नल कनेक्शन, सुचना का अधिकार, भूमि उपयोग की जानकारी सहित 76 प्रकार की सेवायें लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत प्रदान की जा रही है। जिसमें सभी सेवाओं के लिए अलग अलग समय सीमा निर्धारित है। जिले में संचालित लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अप्रैल 2025 से अब तक 137080 आवेदनों में से 123064 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। जिसमें डोंगरगांव से 21053, डोंगरगढ़ से 18419, कुमरदा से 12456, घुमका से 9790, लाल बहादुर नगर से 9826 एवं राजनांदगांव से 30422 नागरिक लाभान्वित हो चुके है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?