मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया

जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6–6 लाख के मान से 40 महिलाओं सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं।
महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार आचार पापड़, रेशम विभाग के कोषा कार्य और अन्य रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यूको बैंक की नई शाखा फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया में खोला गया है। बैंक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत के अन्तर्गत भेलवां की नई यूको बैंक की शाखा का शुभारंभ किया। फरसाबहार के आस पास के ग्रामीणों और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए मयाली नेचर कैम्प के निकट स्थित हेलीपैड पहुंचे

    मुख्यमंत्री श्री साय का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला से किया गया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री राम प्रताप सिंह और…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक प्रारंभ

    मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण के सदस्यों से मांगे सुझाव, ताकि प्राधिकरण से क्षेत्र में कराया जा सके अच्छा कार्य  जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *