मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा

मुख्यमंत्री ने यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ
40 महिला सदस्यों को प्रदान किया चेक
जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया। शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, यूको बैंक के जोनल मैनेजर श्रीमती लक्की नाइक, एजीएम श्री अमोल, एलडीएम श्री वाल्टर भेंगरा उपस्थित थे।
         मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहुलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
         मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकासखंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
       गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुड़कर कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
  • Related Posts

    टीबी मुक्त पंचायत बनाने बैगा-गुनिया करेंगे सहयोग  टीबी रोग होने के कारण, बचाव के उपाय, लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे दी गई जानकारी

     वैध बैगा गुनिया को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् दिया गया प्रशिक्षण जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2024/जिले को टीबी मुक्त बनाने अब वैध, बैगा गूनिया भी सहयोग करेंगे। इसके लिए…

    मुख्यमंत्री ने जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का लिया स्वाद

    परोसा गया था आदिवासी संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *