Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्यवाही, फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासनिक टीम द्वारा साईं ट्रेडर्स सहित श्रीराम और बंसल ट्रेडर्स दुकानें सील

साईं ट्रेडर्स द्वारा 310 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल लोड करवाते पकड़ाया ट्रक, किया गया जप्त

अम्बिकापुर 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम द्वारा फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की गई है। फोर्टीफाइड चावल के अवैध भण्डारण और परिवहन पर प्रशासनिक टीम कड़ी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम को गुप्त सूचना मिलने पर राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खरसिया नाका के पास साईं ट्रेडर्स में दबिश दी गई, जहां ट्रक में पीडीएस प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाला फोर्टीफाइड चावल अवैध रूप से लोड कराया जाना पाया गया। तत्काल एक्शन मोड में आकर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए ट्रक एवं 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल को जप्त किया गया। एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह शुक्रवार को खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई तथा अवैध रूप से भण्डारित चावल जप्त कर लिया गया। जिसमें साईं ट्रेडर्स में आज लगभग 8 क्विंटल चावल, श्रीराम ट्रेडिंग में 130 क्विंटल एवं बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल चावल भंडारित पाया गया। प्रशासनिक टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चावल जप्त कर तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है। इस टीम में जिला खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, तहसीलदार श्री उमेश बाज, नायब तहसीलदार श्री निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी एवं पुलिस विभाग टीम शामिल रही।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात