Ro no D15139/23

भारत टीईपीए के अंतर्गत व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए ईएफटीए डेस्क का उद्घाटन करेगा

भारत और ईएफटीए देशों की 100 से अधिक कंपनियां बिजनेस राउंडटेबल में भाग लेंगी
नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के अंतर्गत ईएफटीए ब्लॉक के साथ 10 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ईएफटीए डेस्क का उद्घाटन करेंगे। ईएफटीए ब्लॉक का प्रतिनिधित्व स्विस स्टेट सेक्रेटरी हेलेन बुडलिगर आर्टिडा, नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग राज्य सचिव टॉमस नोरवोल, आइसलैंड के स्थायी सचिव मार्टिन आइजोलफसन, लिकटेंस्टीन के विदेश, शिक्षा एवं खेल मंत्री डॉमिनिक हस्लर, ईएफटीए सचिवालय के उप महासचिव मार्कस श्लेगनहोफ और ईएफटीए सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी डेविड स्वेनभॉर्नसन करेंगे।
10 मार्च, 2024 को हस्ताक्षरित भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) के अध्याय 7 के अनुरूप इस पहल का उद्देश्य भारत और चार ईएफटीए देशों-स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन के बीच व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करना है। उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और ईएफटीए सदस्य देशों के उच्च पदस्थ गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और वाणिज्य विभाग (डीओसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे तथा ईएफटीए देशों के साथ मजबूत आर्थिक भागीदारी के लिए भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे।
भारत-ईएफटीए समर्पित डेस्क भारत में विस्तार करने की इच्छुक ईएफटीए कंपनियों के लिए एक केंद्रीकृत सहायता व्‍यस्‍था के रूप में कार्य करेगा। यह बाजार की जानकारी और विनियामक मार्गदर्शन, व्यापार मिलान और भारत की नीति और निवेश परिदृश्य को समझने में सहायता प्रदान करेगा।
उद्घाटन के पश्‍चात, एक उच्च स्तरीय ईएफटीए-भारत व्यापार गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत और ईएफटीए देशों के 100 से अधिक अग्रणी व्यवसाय भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य फार्मास्यूटिकल्स और जीवन विज्ञान, वित्तीय सेवाएँ और फिनटेक, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऊर्जा और स्थिरता, समुद्री भोजन और समुद्री, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है। गोलमेज सम्मेलन कंपनियों को टीईपीए के प्रारूप के तहत संयुक्त उद्यम, निवेश के अवसर और प्रौद्योगिकी साझेदारी का पता लगाने के लिए एक व्‍यवस्थित मंच प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​   *​भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी का सवाल : ईवीएम, एसआईआर और ‘वोट चोरी’ का हौव्वा खड़ा करने वाली कांग्रेस अब हार का ठीकरा किस पर फोड़ेगी?*…

    Read more

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

      रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद