Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय एस्परगर दिवस: राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान द्वारा राष्ट्रव्यापी जागरूकता और सहभागिता पहल

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय एस्परगर दिवस पर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीआईडी) ने एस्परगर सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों के लिए जागरूकता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए अपने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस पहल का उद्देश्य एस्परगर सिंड्रोम से प्रभावित व्यक्तियों के लिए बेहतर समझ और समर्थन को बढ़ावा देना है। राष्ट्रिय गतिशिल दिव्यांगजन संसथान (एनआईएलडी), कोलकाता ने “एस्परगर सिंड्रोम को समझना: अंतर्दृष्टि, चुनौतियाँ और सहायता रणनीतियाँ” विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया। विशेषज्ञों ने एस्परगर सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के बारे में अपने दृष्टिकोण साझा किए।
इसके अतिरिक्त, समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), जम्मू ने जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में छात्रों और संकाय सदस्यों को एस्परगर सिंड्रोम के लक्षणों और समावेशिता के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
सीआरसी, नागपुर ने ‘एस्परगर सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों को समझना और उनका समर्थन करना’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया, जिसमें मुंबई की प्रारंभिक हस्तक्षेप विशेषज्ञ डॉ. श्रुति ढेंगरे गायकवाड़ शामिल हैं। उन्होंने एस्परगर सिंड्रोम, पुनर्वास तकनीकों और व्यावसायिक चिकित्सा की भूमिका पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।
सीआरसी, गुवाहाटी ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें एस्परगर सिंड्रोम पर एक वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग शामिल थी, जिसमें प्रतिभागियों को इस स्थिति की विजुअल और शैक्षिक समझ प्रदान की गई। इसके साथ सीआरसी, जयपुर ने एक वर्चुअल वेबिनार आयोजित किया जिसमें एस्परगर सिंड्रोम से संबंधित चुनौतियों और प्रभावी सहायता रणनीतियों पर चर्चा की गई।
इन पहलों के माध्यम से एनआईईपीआईडी ने भारत भर में एस्परगर सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों के लिए जागरूकता फैलाने और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। विशेषज्ञों के नेतृत्व में की गई चर्चाएं और शैक्षिक प्रयास इस स्थिति से प्रभावित लोगों के लिए समाज में अधिक सहायक और समझ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

      रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी…

    Read more

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    जून 2023 में बालासोर ट्रेन हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, लेकिन रेलवे मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ. अप्रैल 2026 में पहलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर