Ro no D15139/23

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए टीडीएस व टीसीएस पर जागरूकता सेमिनार का किया गया आयोजन

– ई-फाईलिंग, ई-टीडीएस व टीसीएस कटौती के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी
राजनांदगांव 12 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए आयकर विभाग एवं जिला कोषालय राजनादगांव के समन्वय से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में टीडीएस व टीसीएस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी, आयकर अधिकारी (टीडीएस) भिलाई सुश्री रजनी श्रीकुमार उपस्थित थे। आयकर अधिकारी (टीडीएस) भिलाई रजनी श्रीकुमार ने कहा कि आहरण संवितरण अधिकारियों एवं उनके कर्मचारियों को टीडीएस एवं टीसीएस कटौती समय पर कराना बहुत आवश्यक है। सेमिनार में रिटर्न फाईलिंग, ई-टीडीएस और टीसीएस कटौती के समय रखे जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी विस्तार से दी। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं वित्त, लेखा से जुड़े स्टाफ को टीडीएस और टीसीएस से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ई-टीडीएस और टीसीएस प्रति तिमाही रिटर्न फाईल करना चाहिए। ई-टीडीएस व टीसीएस रिटर्न की देय तिथियां, टीडीएस व टीसीएस से संबंधित कोई अन्य मुद्दे सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
सेमिनार में बताया गया कि टीडीएस कटौती का चालान का मेल न खाना, त्रैमासिक ई-टीडीएम व टीसीएस रिटर्न की गलत फाइलिंग, त्रैमासिक रिटर्न देरी से दाखिला करने के कारण कटौतीकर्ताओं के खिलाफ बकाया मांग के लिए स्वत: नोटिस जारी हो जाता है। इन त्रुटियों के कारण केन्द्र व राज्य सरकार तथा आयकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का समय बर्बाद होता है। शासकीय सेवक एवं शासकीय विभागों से भुगतान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को समय पर रिफंड नहीं मिलने से मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिला कोषालय अधिकारी श्री दिलीप सिंह ने बताया कि जिला कोषालय के समन्वय से टीडीएस एवं टीसीएस के लिए जागरूकता प्रदान करने तथा अधिकारियों के जिज्ञासा के समाधान के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, लेखा से संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल