Ro no D15139/23

आधुनिक मॉल की तर्ज पर पुरानी मंडी में खुलेगा साथी बाजार

स्थानीय उत्पादों और कारोबारियों के साथ राष्ट्रीय कंपनियां भी आएंगी

कलेक्टर ने नैफेड, नाबार्ड सहित कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

धमतरी । आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन को धमतरी जिले में भी जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। धमतरी शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आधुनिक मॉल की तर्ज पर साथी बाजार शुरू किया जाएगा। राज्य एवं केन्द्र सरकार की परियोजना के माध्यम से बनने वाले इस बाजार में बड़े आधुनिक मॉल जैसी सुविधाएं होंगी। इस बाजार की खसियत यह होगी कि यहां 50 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों और कारोबारियों को स्थान दिया जाएगा। वहीं 50 प्रतिशत राष्ट्रीय कंपनियां भी रहेंगी। साथी बाजार के संचालन के लिए जिले में किसानों के उत्पादक कंपनी बनाई जाएगी। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस बाजार की स्थापना के लिए नैफेड, नाबार्ड सहित साथी बाजार परियोजना के नोडल अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक और मछलीपालन, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने इस बैठक में साथी बाजार के लिए जिले में 10 हजार महिलाओं की किसान उत्पादक कंपनी बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथी बाजार की स्थापना के लिए स्थानीय स्तर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, कैट के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारिक संगठनों की भी मदद लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथी बाजार में स्थानीय उत्पादों के साथ मॉडर्न रिटेल आउटलेक, फुड कोर्ट, इंटरटेनमेंट जोन, एग्री मॉल, कृषि सहायता केन्द्र, संजीवनी केन्द्र, प्याज संग्रहण केन्द्र, मिनी थियेटर सहित पांच हजार मीट्रिक टन का कोल्ड स्टोरेज भी स्थापित होगा। साथी बाजार में कम कमीशन पर उत्पादों की बिक्री होगी, जिससे क्रेता और विक्रता दोनों को फायदा होगा। फसलों के भण्डारण की सुविधा मिलने से कटाई के बाद किसानों को होने वाला नुकसान भी कम होगा। उत्पादन से विक्रय तक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित होने से उनकी आय में वृद्धि होगी। अन्य राज्यों के साथी बाजारों से भी धमतरी के बाजार को जोड़ा जाएगा। धमतरी के किसान उत्पादक समूह देश के किसी भी बजार में अपना उत्पाद रखकर बेचने को स्वतंत्र होंगे, ऐसे में किसी फसल के कम उत्पादन होने से उसके दाम में होने वाली बढ़ोत्तरी या अधिक उत्पादन होने से दाम में होने वाली कमी जैसी समस्या से निजात मिलेगी। इस बाजार से किसानों को ग्राम स्तर पर रोजगार के नये अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी