Ro no D15139/23

विश्व जल दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों में जल, स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी का हुआ आयोजन

– जल सरंक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प
– ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं फसल परिवर्तन के संबंध में दी गई जानकारी
राजनांदगांव 22 मार्च 2025। रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून…. रहीम के इस दोहे से पानी के महत्व को तो समझा ही जा सकता है। ऐसे तो हर दिन के लिए पानी का अपना महत्व है परंतु 22 मार्च विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पानी एक ऐसी बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा है, जिसका कोई अन्य विकल्प पृथ्वी पर मौजूद नहीं है। जब तक जल है तभी तक जीवन है। जल को बचाने के लिए हम सबको मिलकर हरसंभव प्रयास करने की अनिवार्य आवश्यकता है। विश्व जल दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल, स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं गिरते भू-जल के स्तर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को ग्रामों में भू-जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से भविष्य में पानी की समस्या से बचने के लिए भू-जल संरक्षण व संवर्धन के लिए करने का आग्रह किया गया। कृषकों से फसल चक्र परिवर्तन विषय पर चर्चा की गई और किसानों से धान के बदले कम पानी की खपत वाले अन्य फसल लेने का आग्रह किया गया। उन्हें अलग-अलग किस्म के फसलों से होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया और ग्राम में साफ-सफाई रखने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में चर्चा की गई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न ग्रामों में साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में संगम अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि संगम अभियान के तहत महात्मा गांधी नरेगा को महिला संगठनों एवं पंचायती राज संस्थाओं के साथ एकीकृत करता है। लखपती दीदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं की आय बढ़ाने और सतत आजीविका प्रदान करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने जल संरक्षण के लिए संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु पालन विभाग, पंचायत विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी