Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, आयुष्मान कार्ड का शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु महा अभियान चलाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने आज समय-सीमा की बैठक ली। जिसमें आगामी 27 एवं 28 मार्च को राज्यपाल श्री रमेन डेका के सरगुजा एवं मैनपाट में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति के साथ आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने एग्रो स्टैक के तहत किसानों के पंजीयन संबंधित समीक्षा करते हुए, सभी तहसीलदारों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रोत्साहित कर एग्रो स्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएमएफ मद से विभिन्न विभागों के लिए स्वीकृत निर्माण कार्य में प्रगति लाकर समय पर गुणवत्ता युक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास, पीएम जनमन, स्वामित्व योजना सहित अन्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली एवं शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड का लाभ हितग्राहियों को मिले इसके लिए उन्होंने महा अभियान चलाकर शेष बचे आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती के अंतर्गत स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, आर एम ओ सहित अन्य पदों के भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ।
कलेक्टर श्री भोसकर वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण की जानकारी ली एवं एस डी एम को पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण को सत्यापित कर फर्जी पट्टा वितरण के प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों की समीक्षा की एवं सभी विभाग के अधिकारियों को समय पर लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिए।
आयोजित बैठक में जिला सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल धुर्व, नगर निगम कमिश्नर श्री डीएन कश्यप, सर्व एसडीएम सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न