Ro no D15139/23

भूषण” सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक मित्रता का संवाहक बन रहा है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और भी सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान न केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व, वरन् भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतिस्थापना का प्रतीक भी है।

“श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान श्रीलंका सरकार द्वारा उन विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो। यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है और भारत-श्रीलंका के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकेत भी है।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!