Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा के संबंध में बैठक ली

– स्कूल के समीप तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
– नशे के शिकंजे से बच्चों को दूर रखने के लिए करें कार्य : कलेक्टर
– बच्चों के सुपोषण के लिए होंगे विविध आयोजन
– जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान
– बच्चों में कुपोषण को रोकने तथा मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए की गई चर्चा
– बच्चों के सुपोषण के लिए लिया गया संकल्प
राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 8 अप्रैल 22 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग एवं नगरीय निकाय विभाग संयुक्त रूप से स्कूलों के आस-पास गुटखा, तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो नशे के शिकंजे में फंस गये है, उनके पुनर्वास की जरूरत है। यह बहुत जरूरी है कि बच्चे नशे की ओर प्रवृत्त नहीं हो, इसके लिए टीम बनाकर कार्य करें। तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा अंतर्गत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार के संबंध में जनसहभागिता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। इस अवसर पर सभी ने बच्चों के सुपोषण के लिए संकल्प लिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया कि जिले में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 22 अप्रैल को पोषण पखवाड़े का समापन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य से संबंधित कैलेण्डर का पालन करते हुए बच्चों के लिए विविध जागरूकता कार्यक्रम चलाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में जीवन के प्रथम 1000 दिवस अंतर्गत गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जाएगी। पोषण ट्रैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों की मानिटरिंग की जा रही है। पोषण भी पढ़ाई भी की थीम पर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्य किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के तहत सायकल रैली, बाईक रैली, पोषण रथ, एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे की रोकथाम, हमर स्वस्थ लईका, एनिमिया जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी एवं शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् की थीम पर कलेक्टोरेट में विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

    *- जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में वन्देमातरम् एवं राष्ट्र ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास एवं विकास को जानने का मिला अवसर*   *- हर घर तिरंगा अभियान तथा वंदेमातरम्…

    Read more

    रामनगर वार्ड क्रमांक 8 तथा ग्राम पंचायत बछेराभाठा एवं पैरीटोला में मोबाईल कैम्प का आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 21 अगस्त 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर