Ro no D15139/23

एक बैसाखी ने लौटाई मुस्कान, सुशासन तिहार में दिव्यांग युवक को मिली त्वरित सहायता

रायपुर 29 मई 2025/राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुशासन तिहार का असर अब धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है। जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता का नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यह देखने को मिला जगदलपुर शहर के आड़ावाल निवासी दिव्यांग युवक सूचित पाण्डे को मिली तत्काल सहायता के रूप में।

सूचित पाण्डे, जो एक निजी फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं, बुधवार को कलेक्टर हरिस एस से मिले और उन्हें अपनी चलने-फिरने की परेशानी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उन्हें बैसाखी की आवश्यकता है, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में स्वतंत्रता से चल-फिर सकें। कलेक्टर ने तत्काल उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके 24 घंटे के भीतर गुरुवार को रेडक्रॉस सोसायटी की मदद से सूचित पाण्डे को बैसाखी प्रदान कर दी गई।

इस मदद के लिए सूचित पाण्डे ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं था कि इतनी जल्दी मेरी मदद होगी। मैं तो सोच रहा था कि हमेशा की तरह ऑफिस-ऑफिस चक्कर लगाने पड़ेंगे, लेकिन कलेक्टर सर और अधिकारियों की त्वरित पहल से मेरी समस्या का तत्काल समाधान हो गया। यह सचमुच सुशासन तिहार की भावना को चरितार्थ करता है। सूचित पाण्डे ने बताया कि 18 वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में उन्होंने अपना एक पैर गंवा दिया था, इसके बावजूद वे आत्मनिर्भर बनकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बैसाखी मिलने से उन्हें कार्यस्थल तक पहुंचने में आसानी होगी और उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन केवल नीतियों और घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जब प्रशासन मानवीय संवेदनाओं के साथ जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान करता है, तभी सच्चे मायनों में सुशासन की परिकल्पना साकार होती है। सुशासन तिहार के अंतर्गत ऐसे अनेक उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो यह साबित करते हैं कि शासन-प्रशासन अब जनसेवा के अपने मूल उद्देश्य संवेदनशील और जवाबदेही को पूरा कर रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!