Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15.36 करोड़ लागत के 11 विकासकार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

13.65 करोड़ लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन एवं 1.70 करोड़ लागत के 02 कार्यों का हुआ लोकार्पण

जशपुरनगर 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 15 करोड़ 36 लाख 11 हजार रूपये लागत के 11 विकासकार्यों की सौगात दी। जिसमें उन्होंने  01 करोड़ 70 लाख 34 हजार रूपये की लागत के 02 विकास कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 65 लाख 77 हजार रूपये की लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत कुनकुरी में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सद्भाव मंडप एवं ग्राम कुंजारा में 30.34 लाख रुपये की लागत से ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट (2.4 किलो वाट)  से स्ट्रीट लाइट स्थापना का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही कुंजारा में ही 280 किलो वाट के 1.69 करोड़ रुपये लागत से आन ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना, 2.97 करोड़ रूपये लागत के प्रेमबन्ध (नगरबन्ध) स्टापडेम निर्माण, 2.26 करोड़ रुपये लागत के खिजूरबहार स्टापडेम निर्माण, लोधमा में 01 करोड़ 21 लाख रुपये के लागत से हायर सेकंडरी शाला भवन निर्माण, 25 लाख रुपये लागत से हाउसिंग बोर्ड कालोनी सलियाटोली में सामुदायिक भवन निर्माण, 49.40 लाख रुपये लागत के दाराखरिका, बासनताला, जोरातराई, बनकोम्बो, ढोढ़ीबहार, जामचुआं में सीसी सड़क निर्माण, 20 लाख रुपये लागत से रायकेरा, बनकोम्बो, जोकबहला, बरडांड में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कुनकुरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ